पेट में गांठ होने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 10:39

पेट की गांठ के पीछे के लक्षण

पेट की गांठ को पेट का कैंसर या स्टमक कैंसर भी कहा जाता है। इस स्थिति में पेट में उभार आ जाता है या फिर पेट में सूजन आ जाती है, ये गांठ के शुरुआती लक्षण होते हैं। इसकी वजह से पेट की गांठ से प्रभावित होने वाला हिस्सा बाहर निकला हुआ दिखता है। पेठ की गांठ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें लिपोमा, हर्निया और हीमेटोमा जैसी परेशानियां शामिल हैं। पेट की गांठ दो तरह की होती है, यह नरम भी हो सकती है और कठोर भी हो सकती है। कुछ लोगों को इसकी वजह से दर्द होता है। जबकि कुछ को पेट में गांठ जैसे लक्षण ही दिखाई नहीं देते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि कारणों के आधार पर ही पेट की गांठ के लक्षण नजर आते हैं। अगर किसी को हर्निया की शिकायत है और उसी की वजह से पेट में गांठ है, तो गांठ के भीतर दर्द महसूस हो सकता है। अगर ऐसा लिपोमा की वजह से है तो दर्द कम महसूस होता है। इसके अलावा बीमारी में कई दूसरे लक्षण भी दिखाई देते हैं। अगर किसी को पेट में गांठ है, तो उसे कब्ज हो सकती है, वजन कम हो सकता है या फिर मल से खून आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

पेट में गांठ के लक्षण क्या होते हैं?

पेट में दर्द होना
पेट का फूल जाना
गांठ के आसपास जलन होना
भूख में बदलाव होना
जी मिचलाना
उल्टी होना
छाती में दर्द होना
कब्ज होना
मल त्यागने में परेशानी होना
पेट में दबाव जैसा महसूस होना
वजन उठाने में दर्द होना
पेशाब बहुत कम आना
या फिर बहुत ज्यादा पेशाब आना
पीलिया होना
बुखार आ जाना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info